Blog Image

नेपाल: सांप्रदायिक दंगे के बाद केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक, जांच समिति का गठन

काठमांडू, 27 जुलाई। नेपाल की सरकार ने सुनसरी जिले में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद आज शाम यहां केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है।
घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन करने के बाद सरकार ने शाम पांच बजे केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है।

गृह मंत्री सुदन गुरूंग की अध्यक्षता में होने वाली इस केंद्रीय समिति में गृह सचिव, नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी), सशस्त्र पुलिस बल के महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के मुख्य अनुसंधान निदेशक और नेपाली सेना के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। वे सुनसरी घटना सहित देश की समग्र शांति और सुरक्षा की स्थिति का विश्लेषण करते हुए आवश्यक रणनीति बनाएंगे।

सुनसरी की इस घटना के बाद गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने मंत्रालय में सुरक्षा प्रमुखों के साथ एक बैठक आयोजित की थी। उस चर्चा के बाद सुनसरी घटना की जांच के लिए गृह मंत्रालय के सह-सचिव भूपेंद्र थापा के संयोजन में एक 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गृह मंत्रालय की सह-प्रवक्ता रमा आचार्य के अनुसार, जांच समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

← Back to Blog